KCG

नूरानी मस्जिद पिपरिया में नई कमेटी का गठन, रसीद खान बने सदर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ के पिपरिया स्थित नूरानी मस्जिद में आम बैठक आयोजित कर नई मस्जिद कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समुदाय के लोगों की मौजूदगी में पूर्व सदर जनाब शेख जमीरुद्दीन का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जनाब रसीद खान को नूरानी मस्जिद कमेटी का नया सदर चुना गया जबकि शेख इस्लाम को नायब सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रमज़ुद्दीन खान को सचिव हबीब खान को खजांची तथा शेख जहीम खान को बर्तन खजांची नियुक्त किया गया। नई कमेटी में सदस्य के रूप में शेख शफी, मुमताज खान (गोलू) एवं नजारुद्दीन खान को शामिल किया गया है। मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों ने स्वागत करते हुए उनसे मस्जिद एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं मुस्लिम समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page