अपराधटॉप न्यूज़

पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। जिला केसीजी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 4 मवेशी और एक पिकअप वाहन जब्त किया है जिनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को थाना छुईखदान क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान आरोपी रवि यदु (32 वर्ष), निवासी हाथीडोब थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।

दोनों आरोपी मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पैर और गले में रस्सी बांधकर बिना चारा-पानी के पिकअप वाहन में भरकर नागपुर (महाराष्ट्र) के कत्लखाने ले जा रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 150/2026 दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विवेचना पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page