वरिष्ठ नागरिक जोगेश सिंह गहरवार का निधन

खैरागढ़। नगर के वार्ड क्र.04 राजफेमिली निवासी जोगेश सिंह गहरवार (73 वर्ष) का शनिवार सुबह रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलने से परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। दिवंगत श्री गहरवार आईएनएच के संवाददाता एवं जिला पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष श्रेयांश सिंह ‘बाबुल’ के मामा थे। उनके निधन से परिवार ने अपना एक प्रिय सदस्य खो दिया है। स्वर्गीय जोगेश सिंह गहरवार की अंतिम यात्रा शनिवार को निकाली गई। लालपुर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां उन्हें मुखाग्नि श्रेयांश सिंह बाबुल ने दी।

↑
Exit mobile version