वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों को लेकर होंगे आज विविध कार्यक्रम

खैरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को जिले में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय आयोजन खैरागढ़ के सांस्कृतिक भवन में किया जाएगा।कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, सम्मान समारोह, वित्तीय संरक्षण कार्यशाला, जागरूकता कार्यक्रम एवं सेमिनार आयोजित होंगे। विशेषज्ञ वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं संरक्षण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और वरिष्ठ नागरिकों की आयु व क्षमता के अनुरूप क्रीड़ा प्रतियोगिताएं होंगी। जिला प्रशासन ने 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

↑
Exit mobile version