अपराध

छुईखदान में चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छुईखदान के कंडरापारा में चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी अनुसार आरोपी सोहन मंडावी उर्फ गोल्डी पिता सुशल मंडावी उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं.03 कंडरापारा थाना छुईखदान अपने हाथ में धारदार हथियार चाकू लहराते हुये आने-जाने वाले व्यक्तियों को डरा धमका रहा था जिससे आम नागरिक भयभीत थे। घटना के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया जिसे ज्यूडिशियल रिमांड पर सलोनी जेल भेजा गया है। उक्त् कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, सउनि असुवन वर्मा, प्रआर शीतल यादव, मुनेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक विनोद पोर्ते व उदयशंकर बरेठ की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page