Advertisement
KCG

शैडो विधायक विक्रांत सिंह के प्रयास से साल्हेवारा पी एच सी को मिले दो डॉक्टर

सत्यमेव न्यूज़ साल्हेवारा. लगातार क्षेत्र की मांग पर मंडल भाजपा अध्यक्ष पारासर ठाकरे एवं महामंत्री ललित ससोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हेवारा में एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर खैरागढ़ विधान सभा के शैडो विधायक विक्रांत सिंह से मिलकर क्षेत्र के महिलाओं के इलाज संबंधित समस्याओं को अवगत कराया । जिस पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए विक्रांत सिंह ने टेलीफोन के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओ को अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से बात कर साल्हेवारा सहित अन्य जगहों पर डॉक्टर के नियुक्ति के लिए निवेदन किया था ,जिसे स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल साल्हेवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो संविदा डॉक्टरों के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।
बता दें कि वनांचल साल्हेवारा स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बहुत सारे गांव आते हैं और छोटे मोटे महिला संबंधी बीमारी एवं इलाज के लिए किसी बड़े शहर की ओर जाना पड़ता था जिससे समय एवं पैसे की बर्बादी होती थी।
महिलाओं को पुरष चिकित्सक से स्वास्थ्य चेक कराने में असहज महसूस होती थी। बहुत जल्द ही साल्हेवारा स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर रूपाली भूरिया एवं डॉक्टर टोमन लाल कोठारी के रूप में ज्वाइन कर लेंगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष,महामंत्री सहित मंडल उपाध्यक्ष द्वय महेंद्र यादव ,संतोष ठाकुर,अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मन्नू मरकाम,सुकालू साहू एवं शत्रुहन साहू सहित पूरे क्षेत्रवासियों ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,सांसद संतोष पाण्डेय एवं शैडो विधायक विक्रांत सिंह का आभार जताया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page