KCG

लोक सेवा केंद्र से मिली राहत, हेमंत वर्मा के पुत्र को समय पर मिला आय प्रमाण पत्र

सत्यमेव न्यूज गंडई/खैरागढ़। शासन की लोक सेवा गारंटी व्यवस्था के तहत नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा में उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में चारभाठा निवासी हेमंत वर्मा के पुत्र का आय प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय गंडई स्थित लोक सेवा केंद्र के माध्यम से तैयार कर उपलब्ध कराया गया। आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर परिजन ने लोक सेवा केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर प्रकरण का निराकरण कराया गया जिसके बाद आवेदक को आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। लोक सेवा केंद्र की सुविधा से आवेदक परिवार को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और श्रम की बचत हुई तथा शासकीय सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी आसान रही। हेमंत वर्मा ने बताया कि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध होने से आम नागरिकों को काफी सुविधा मिल रही है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऐसी व्यवस्था उपयोगी साबित हो रही है। शासन की लोक सेवा गारंटी व्यवस्था के तहत आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न नागरिक सेवाएं एक ही स्थान से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ने के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता भी सुनिश्चित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page