KCGपॉलिटिक्स

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में हुआ फल वितरण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल खैरागढ़ में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनका हालचाल जाना। कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। अरुण भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा, संवेदना और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाना उनके विचारों को सम्मान देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करना कांग्रेस की परंपरा रही है। इस अवसर पर विप्लव साहू, कपिनाथ महोबिया, दीपक देवांगन, पुरुषोत्तम वर्मा, अरशद हुसैन, रविंद्र सिंह गहरवार, पूरन सारथी, किशन रजक, सूर्यकांत यादव, मोहित भांडेकर, शेखर दास वैष्णव, भरत चंद्राकर, महेश यादव, मनोहर सेन, कन्हैया रजक, रतन सिंघी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page