KCG

राहुद में बोरे-बासी दिवस पर हुआ श्रमिकों का सम्मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ग्राम राहुद में छत्तीसगढ़ी परंपरा और श्रमिक सम्मान को समर्पित ‘बोरे-बासी दिवस’ उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर श्रम संस्कृति और लोक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बंशीलाल वर्मा, बबला वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, जितेंद्र सिंह गौर, यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, नित्यशरण सिंह, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, समीर कुरैशी, उमेश वर्मा और असंगठित क्षेत्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा सरपंच राकेश वर्मा, रंजीत रजक, अनिल सेन, रामकुमार वर्मा, भागचंद पारख, ओमकार वर्मा, रवि वर्मा, भगत वर्मा, कमल वर्मा, रामविलास वर्मा, जयलाल वर्मा, घनश्याम वर्मा, बाबूलाल वर्मा, बैनलाल वर्मा, रेखसिंह वर्मा, रेवा वर्मा, सोमनाथ यादव, कुंभलाल वर्मा, संतोष साहू, श्यामलाल वर्मा, ललित यादव और उत्तम शिवारे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। अपने संबोधन में शताक्षी देवव्रत सिंह ने कहा कि मजदूर समाज की असली ताकत हैं। और उनके परिश्रम से विकास की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ‘बोरे-बासी’ केवल भोजन नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहनतकश संस्कृति और सादगी का प्रतीक है। श्रमिकों के सम्मान और उनकी परंपराओं को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक बोरे-बासी का स्वाद लिया और श्रमिक दिवस को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया। आयोजन में लोक संस्कृति सामाजिक एकता और श्रम सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page