KCG

शिक्षिका राखी को प्रदेश स्तर पर मिला मिला एफएलएन सह नवा-जतन वारियर्स सम्मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शासकीय प्राथमिक शाला डूंडा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती राखी जोगी को एफएलएन सह नवा-जतन वारियर्स के सम्मान से सम्मानित किया गया है। जानकारी अनुसार आंजनेय यूनिवर्सिटी रायपुर में आयोजित नवा-जतन वारियर्स सम्मान समारोह में खैरागढ़ जिले की राखी जोगी को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिये राज्य के शिक्षकों को कक्षा के 100 प्रतिशत बच्चों को आधारभूत दक्षता सिखाने की चुनौती दी गई थी। ज्ञात हो कि शिक्षिका राखी जोगी ने स्वयं से इस चुनौती को स्वीकार किया था कि उनके विद्यालय में अध्यनरत बच्चें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शत प्रतिशत दक्षता हासिल कर रहे हैं। उक्त चुनौती में शिक्षिका राखी सफल रही जिसके कारण प्रदेश स्तर पर उन्हें यह सम्मान दिया गया और बतौर शिक्षिका संगीत नगरी खैरागढ़ का उन्होंने गौरव बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page