KCGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

जिले के तीनों तहसीलों में जनगणना 2027 की तैयारियां हुई तेज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले की खैरागढ़, छुईखदान और गंडई तहसीलों में जनगणना 2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में रविवार से द्वितीय बैच के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें शिक्षकों प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। खैरागढ़ के केंद्रीय विद्यालय छुईखदान के पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला और गंडई स्थित पीएमश्री स्व.लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण 19 अप्रैल से प्रारंभ होकर तीन दिनों तक संचालित होगा।

इस दौरान प्रतिभागियों को घर घर सर्वेक्षण की विधि परिवारों से सटीक जानकारी संकलन निर्धारित प्रपत्रों का सही तरीके से भराव तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग से डेटा संग्रहण की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग की भूमिका जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बेहद अहम होती है। उनकी सक्रिय भागीदारी से आंकड़ों की विश्वसनीयता और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है। प्रशिक्षण सत्र में फील्ड के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं जैसे सही जानकारी प्राप्त करना तकनीकी दिक्कतों का समाधान और समय प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है। साथ ही शुद्ध और प्रमाणिक आंकड़ों के संकलन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन का मानना है कि यह प्रशिक्षण आगामी जनगणना कार्य को सफल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page