Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
धर्म

फतेह मैदान में होगा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर के फतेह मैदान में राष्ट्र जागरण अभियान को लेकर 8 से 11 दिसंबर तक 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। उक्त आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने बांके बिहारी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार किये जाने को लेकर चर्चा की गई जहां तय किया गया कि 8 दिसंबर को नगर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी जिसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विशेष उद्बोधन होगा।

दूसरे दिन 9 दिसंबर की सुबह 6 से 8 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान एवं प्रज्ञा योग, सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक देवपूजन, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रज्ञापुराण पर आधारित प्रवचन तथा शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। तीसरे दिन 10 दिसंबर को सुबह 6 से 8 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान एवं प्रज्ञा योग, 8 बजे से 1 बजे तक गायत्री यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक नारी जागरण अभियान एवं दीप महायज्ञ आयोजित किया जायेगा। इस दौरान संस्कार कार्यक्रम में नामकरण, पुंसवन, अन्नप्राशन, दीक्षा, मुंडन यज्ञोपवित आदि निःशुल्क संपन्न होंगे। युग परिवर्तन की बेला में अज्ञानता और असुरता को भगाने के लिये युगऋषि, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्रीराम शर्मा आचार्य के युग साहित्य के अध्ययन की अपील की गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page