KCG

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने खैरागढ़ व छुईखदान महाविद्यालय का किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने शनिवार 8 मार्च को खैरागढ़ व छुईखदान महाविद्यालय का निरीक्षण कर वहां चल रही परीक्षा का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ खैरागढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टंकेश्वर प्रसाद साहू भी मौजूद रहे। दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने शनिवार 8 मार्च को रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ व वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान का निरीक्षण किया और दोनों ही महाविद्यालय में चल रही परीक्षा का निरीक्षण कर कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान संभागायुक्त श्री राठौर ने छुईखदान महाविद्यालय में वहां की प्राचार्य की अनुपस्थिति पर नाराजगी भी जाहिर की और छुईखदान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री रेणुका रात्रे को इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page