KCG

खैरागढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी किशनराज छाजेड़ का निधन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर के वरिष्ठ समाजसेवक, व्यवसायी, अधिवक्ता व जैन समाज के वरिष्ठ सुश्रावक किशनराज जी छाजेड़ का शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे आकस्मिक निधन हो गया। 84 वर्षीय श्री छाजेड जीवन पर्यंत जनसेवा के कार्यों में रत रहे और वे शिक्षा के क्षेत्र में शिशु मंदिर समिति से भी जुड़कर उल्लेखनीय कार्य करते रहे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे इसी बीच उनका निधन हो गया जिसके बाद संगीत नगरी खैरागढ़ में शोक की लहर छा गई। स्वभाव से अत्यंत मिलनसार, सरल और सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले किशनराज जी छाजेड़ क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में प्रतिष्ठित रहे। वे प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी महावीर और पारस छाजेड के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार 3 मई शनिवार को सुबह 10 बजे खैरागढ़ के जैन मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निज निवास गोलबाजार से निकलेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page