KCG

18 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की बैठक

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष आरएस विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला केसीजी के अंतर्गत 18 सितंबर को दोपहर 2ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में शासन के समस्त विभागों में संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के भागीदारी की समीक्षा व चर्चा की जाएगी। बैठक में आयोग के सदस्य यशवंत सिंह वर्मा, नीलांबर नायक, बलदाऊ राम साहू, हरि शंकर यादव, शैलेंद्री परगनिया, कृष्णा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय अधिकारियों को जिले की संक्षिप्त विवरण एवं जानकारी के साथ निर्धारित तिथि को बैठक में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page