अपराध

बाजार अतरिया में अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी

सत्यमेव न्यूज/ बाजार अतरिया (सुरेश वर्मा ). क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही, यहाँ बड़े पैमाने पर शराब कोचिया इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे है. ज्ञात हो कि वर्तमान में बाजार अतरिया क्षेत्र में नये-नये कोचिया अवैध शराब के कारोबार से जुड़ गए है जो बेधड़क महंगे दामों पर शराब परोसने का काम कर रहा है. जिला निर्माण के बाद यह कयास लगाया जा रहा था की अवैध

शराब के कारोबार पर अंकुश लगेगा लेकिन जिला निर्माण के बाद भी शराब कोचियों की झड़ी लग गई है. बाजार अतरिया में पुलिसिया कार्यवाही नहीं के बराबर होने के कारण शराब कोचियों का हौसले और भी बुलंद होते जा रहा है. कुछ शराब कोचिया आज तक पकड़ में नहीं आया है. जिससे पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है. ढाबों में बे रोक-टोक चल रहा पीने पिलाने का दौरा अवैध शराब बिक्री को लेकर दिलचस्प बात यह है कि यहाँ के कुछ ढाबा में खाना खिलाने के नाम पर शराब पिलाया जाता है. यही नहीं समय पड़ने पर शराब के शौकीनों को शराब भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे आये दिन यहाँ के ढाबा में लड़ाई झगड़ा आम बात हो गई है. खास बात यह है कि पुलिस यहाँ के ढाबा में आज तक झाकने तक नहीं गए. जबकि बाजार अतरिया में शाम होते ही कुछ ढाबा में जमावड़ा लग जाता है. इससे यही प्रतीत होता है कि लोग शराब पीने के नाम पर ढाबा जाते है. शराब कम पड़ने पर ढाबा वाले शराब भी उपलब्ध करा देते है ऐसा शराब के शौकीनों का कहना है.

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page