अपराध

पुलिस के गिरफ्त में मनी डबिंग का फरार आरोपी

आरोपी के बैंक खाते को किया सीज

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. मनी डबिंग के फरार आरोपी को केसीजी जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया है. जानकारी अनुसार कुंदन यादव पिता सुरेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ईटार थाना गातापार जिला केसीजी मध्यप्रदेश में मनी डबलिंग के मामले में कई दिनों से फरार चल रहा था. सूचना अनुसार पहले से ही बालाघाट पुलिस द्वारा मास्टर माइंड सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुंदन फरार चल रहा था. फरार आरोपी कुंदन यादव के ऊपर करोड़ों रुपये छुपाये रखने एवं मनी डबिंग का मामला दर्ज है.

उक्त आरोपी की तलाश महीनों से बालाघाट पुलिस टीम कर रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम बना कर केसीजी पुलिस द्वारा छानबीन की गई जिसमें पाया गया कि इनके द्वारा जिले में या प्रदेश में कोई घटना कारित नहीं की गई है जिसके बाद टीम ने कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी कुंदन को दबिश देकर पकड़ लिया और बालाघाट पुलिस मध्यप्रदेश के हवाले कर दिया. आरोपी के खैरागढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रखे 20 लाख रुपये से अधिक की रकम को भी पुलिस द्वारा सीज करवा दिया गया है. उक्त करवाई में थाना प्रभारी जीतेन्द्र डहरिया सहित गातापार थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page