Advertisement
Uncategorized

खैरागढ़ से छुईखदान तक तिरंगा यात्रा, 50 से अधिक पुलिस कर्मियों ने निकाली बाइक रैली

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला के.सी.जी. एसपी के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली। राजा फतेह सिंह खेल मैदान यातायात कार्यालय खैरागढ़ से शुरू हुई रैली मुख्य चौक-चौराहों से होती हुई कवर्धा मार्ग के जरिए छुईखदान पहुंची जहां नगर भ्रमण के बाद यह थाना परिसर में सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव मजबूत करना था। साथ ही पुलिस ने इस अवसर पर यातायात नियमों के पालन का संदेश भी दिया खासकर हेलमेट पहनने की प्रेरणा दी। रैली में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। रास्ते भर गगनभेदी नारे, लहराते तिरंगे और पुलिस बैंड की धुनों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page