राजनांदगांव

पांचवे दिन भी पीडि़त महिला की हड़ताल जारी

अस्पताल में भर्ती फिर भी नहीं ले रही भोजन-पानी

पीडि़ता की बस एक ही मांग मुझे न्याय चाहिये

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. न्याय की आस लिये बीते पांच दिनों से बिना कुछ खाये-पीये हड़ताल पर बैठी पीडि़ता झामन बाई की मांग अस्पताल में भी जारी है. बुधवार 16 नवंबर से कलेक्टे्रेट के मुख्य द्वार के बाहर सहसपुर निवासी झामन बाई उसके मकान को पंचायत द्वारा तोड़े जाने के बाद न्याय पाने भूख हड़ताल पर बैठी थी. लंबे समय से बिना कुछ खाये-पीये भूख हड़ताल पर बैठी झामन बाई की अचानक तबियत बिगडऩे के बाद बीते कुछ दिनों से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पीडि़त महिला का उपचार जारी है.

सिविल अस्पताल में उपचाररत होने के बाद भी महिला की मांग जारी है और अपने बिस्तर में ही मुझे न्याय चाहिये की तख्ती लगाये हुये स्वास्थ्य लाभ ले रही है. बताया जा रहा है कि पीडि़त महिला अस्पताल में उपचाररत होने के बाद भी भोजन-पानी नहीं ले रही है. महिला के स्वास्थ्य में सुधार को लेकर चिकित्सकों द्वारा उपाचार जारी है लेकिन न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठी पीडि़ता महिला की अस्पताल में भी एक ही मांग है मुझे न्याय चाहिये.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page