KCG

जालबांधा क्षेत्र में जल समस्या से निपटने शताक्षी देवव्रत ने की अधिकारियों से समाधानपरक चर्चा

खैरागढ़. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 जालबांधा में जल समस्या के समाधान के लिये जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह ने प्रभावी कदम उठाये हैं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम सहसपुर, जालबांधा और ग्राम पेटी का दौरा कर पेय जल स्रोतों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समस्या के त्वरित निवारण के लिये प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग लिया और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पंचायत सदस्य की भूमिका में शताक्षी देवव्रत सिंह ने जल समस्या जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है जो ग्रीष्मकाल लगते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आम है। इस दौरान समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों से भी शताक्षी ने विस्तृत चर्चा की है। उनके प्रयासों से जल संचयन और जल प्रबंधन में सुधार की संभावना को लेकर ग्रामीणों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page