Uncategorized

जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया सहकारी समितियों का निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने खैरागढ़ ब्लॉक अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रगरा, अतरिया एवं गाड़ाडीह का दौरा कर धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने कहा कि ऑनलाइन टोकन से परेशानी नहीं हो रही वे ऑनलाइन टोकन कटवाकर धान लेकर पहुंचे हैं और प्रक्रिया सुचारू होने से उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि समिति की व्यवस्था व्यवस्थित होने से धान की तौल समय पर और सरलता से हो रही है। श्री सिंह ने धान खरीदी में लगे कर्मचारियों से तौल मशीनों की स्थिति, भुगतान प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि किसान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या न झेलें, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध निरंतर दुरुस्त रखे जाएँ। निरीक्षण के दौरान हरप्रसाद वर्मा, चेतन वर्मा, लालाराम वर्मा, देवकुमार सेन, मुकेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, केशव चंदेल, गजेश वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से धान खरीदी केंद्रों की स्थितियों का अवलोकन किया और किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page