KCG

छुईखदान में सट्टा लिखते सटोरिया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज/छुईखदान. छुईखदान में सट्टा लिखते सटोरिये को गिरफ्तार किया गया हैं. एसपी त्रिलोक बंसल के द्वारा जिले में अवैध जुआ,सट्टा, गांजा, शराब के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश पर एडिशनल एसपी नेहा पाण्डे, एसडीओपी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में टीआई शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में थाना छुईखदान पुलिस टीम के द्वारा छुईखदान में अवैध धनलाभ अर्जित करने की नियत से अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा लिखते हुये आरोपी योगेश यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम सोनेसरार थाना खैरागढ के कब्जेे से दो नग सट्टा पट्टी एक नग डाट पेन, नगदी रकम 1500 रूपये जप्त कर धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूरी कार्यवाही में सुरेश कुमार वर्मा, शिशुपाल साहू, अमित श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page