महरूमखुर्द में गाली-गलौज कर लोगों को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

खैरागढ़। ग्राम महरूमखुर्द में गाली-गलौज कर लोगों को परेशान करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम महरूमखुर्द में एक व्यक्ति द्वारा लोगों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें परेशान करने एवं विवाद करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति प्रभुलाल वर्मा पिता गैंदलाल वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम हरडुवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव, हाल मुकाम ग्राम महरूमखुर्द थाना ठेलकाडीह के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

↑
Exit mobile version