KCG

रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में चार्लोट ब्रांट की जयंती मनाया गया

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में अंग्रेजी विभाग में चार्लोट ब्रांट की जयंती मनायी गयी। चार्लोट ब्रांट का जीवन परिचय अंग्रेजी विभाग की अतिथि सहायक प्राध्यापिका अंजली सिंह ने बताया कि चार्लोट ब्रांट का जन्म 21 अप्रैल 1816 को इंग्लैंड में हुआ था। उन्होंने अपने शक्तिशाली उपन्यास के माध्यम से, विशेष रूप से महिलाओं के लिये विक्टोरियन सामाजिक अपेक्षाओं को चुनौती दी।साहित्यिक योगदान चार्लोट ब्रांट का लेखन महिलाओं के आंतरिक जीवन की पड़ताल करता है जो अक्सर सामाजिक प्रतिबंधों के कारण अन्याय का सामना करती हैं। उनकी प्रसिद्ध उपन्यास जेन आयर, द प्रोफेसर एवं उनकी कविताएं ज्यादातर महिलाओं के बारे में हैं एवं उनके आत्मनिर्भर होने के बारे में हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ.उमेद चंदेल सर, डॉ.परमेश्वरी कुम्भज टांडिया, एवं अतिथि सहायक प्राध्यापक खेमपाल सर ने ध्यान से सुना। बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे जिनमें बी.ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका सोनी ने चार्लोट ब्रांट का जीवन परिचय बताया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page