KCG

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 का आज भव्य विमोचन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन का आयोजन 17 जुलाई को शाम 5 बजे मेफेयर लेक रिज़ॉर्ट, नया रायपुर में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राज्य के भविष्य की विकास योजनाओं की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। इस विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। खैरागढ़ के लिए गर्व की बात यह है कि राज्य से पुरस्कृत मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन को भी इस भव्य आयोजन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। इसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, नीति विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और विशिष्ट नागरिकों की उपस्थिति भी रहेगी। डॉ.अखिल जैन ने इस आमंत्रण को गौसेवा, ग्रामीण विकास और जैविक खेती के क्षेत्र में किए गए कार्यों की मान्यता बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मनोहर गौशाला नहीं बल्कि पूरे खैरागढ़ अंचल की उपलब्धि है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page