KCG

कलेक्टर और एसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों का लिया जायजा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने जिला मुख्यालय के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी का जायजा लिया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, बिजली पानी, ग्रीन रूम, साउंड सिस्टम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी समय पर पूर्ण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान रेणुका रात्रे, एसडीओ फॉरेस्ट मोना महेश्वरी सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page