KCG

बख्शी स्कूल में समर कैम्प का डीईओ ने किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी ने बख्शी स्कूल में समर कैम्प का निरीक्षण किया। राज्य सरकार के निर्देश पर सभी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन 16 मई से 26 मई तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा है। इस कैम्प में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बाहर से आये हुये प्रशिक्षकों के द्वारा सिखाया जा रहा है। इन गतिविधियों में फोटोग्राफी, चित्रकला, पेंटिंग, मूर्तिकला, गायन, वादन, फूल माला बुके, स्पोर्ट्स, स्पोकन इंग्लिश आदि शामिल हैं। प्रतिदिन प्राचार्य, और सभी स्टाफ अंग्रेजी,हिंदी माध्यम प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी में अपनी उपस्थिति दे रहे हैं और समर कैम्प को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कैम्प की गतिविधियों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page