अपराध

ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

डेढ़ किलोमीटर बाइक को घसीटता रहा ट्रक

बढ़ईटोला चौक के पास हुई दुर्घटना की जानकारी

घोठिया मोड़ के पास ट्रक से टकराया था युवक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम घोठिया चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक में फंसे मोटर सायकल को लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुये ले गया. दुर्घटना की जानकारी तब हुई जब बढ़ईटोला मोड़ के पास ट्रक के पहुंचते ही ग्रामीणों ने मोटर सायकल को ट्रक द्वारा घसीटते देखा गया. जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह 11 बजे विवेक वर्मा पिता मोजी राम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भैसातरा मोटर सायकल में अपनी दीदी को चांदगढ़ी छोडक़र वापस गांव लौट रहा था तभी साल्हेभर्री मुख्य मार्ग पर पडऩे वाले घोठिया चौक के पास ट्रक क्र.सीजी 08 एडबल्यू 2729 ने युवक को जोरदार ठोकर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ट्रक के बोनट के नीचे मोटर सायकल फंस गया. ट्रक चालक ने मोटर सायकल को तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुये बढ़ईटोला-डोंगरगढ़ चौक तक ले गया जहां राहगीरों को दुर्घटना की जानकारी हुई. कुछ ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका बल्कि वह सीधे पुलिस थाना जा पंहुचा. ट्रक चालक का नाम रमेश दखानिया पिता हेमराज दखानिय उम्र 33 वर्ष निवासी बालाघाट मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक थाने में अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया था.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page