Uncategorized

रजत जयंती उत्सव में शामिल होंगे जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 1 नवंबर 2025 को राजधानी रायपुर में नव-निर्मित विधानसभा भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। इस समारोह में शामिल होने के लिए जिला पंचायत केसीजी की अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित सभी जिला पंचायत सदस्य तथा जनपद पंचायत खैरागढ़–छुईखदान के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। जिले से प्रतिनिधिमंडल 1 नवंबर को प्रातः 8:30 बजे रायपुर पहुंचेगा। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और जनप्रतिनिधियों को औपचारिक सूचना प्रदान की जा चुकी है। इधर राज्य उत्सव में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये जिले के 221 ग्राम पंचायतों से ग्रामीण, पंचायत पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने वाहनों की व्यवस्था, सुरक्षा और समन्वय की व्यापक तैयारी की है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष का उत्सव मिल-जुलकर मनाएँ और नए विधानसभा भवन के ऐतिहासिक लोकार्पण के साक्षी बनें।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page