Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 को खैरागढ़ में नुक्कड़ सभा को करेंगे संबोधित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष. जगत प्रकाश नड्डा 29 अक्टूबर दिन रविवार को
खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रांत सिंह के पक्ष में होने वाले नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करेंगे। जिला भाजपा केसीजी अध्यक्ष घम्मन साहू ने बताया कि डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठेलकाडीह के 12:30 बजे, खैरागढ़ के इतवारी बाजार में 1 बजे,छुईखदान शहीद पार्क में 1:30 बजे व 2 बजे गंडई में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने सभी मंडल ब्लाक व जिला के पदाधिकारियों को
अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page