भाजपा के दो पार्षदों के क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस ने बचाई उपाध्यक्ष की कुर्सी
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर पालिका में भाजपा पार्षदों द्वारा उपाध्यक्ष रज्जाक खान के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज फैसला हुआ सुबह 11 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और 12.15 को फैसला आया, जिसमें भाजपा की हार ने सभी को चौका दिया। वर्तमान में नगर पालिका में भाजपा के 13 व कांग्रेस के 7 पार्षद है उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिये भाजपा को एक वोट की जरूरत थी जिसके लिये वो कांग्रेस के 7 पार्षदों में सेंधमारी करने में जुटी थी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी ये मान कर चल रहे थे कि भाजपा उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लेगी कल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने भी कहा था कि हमारे पार्षद एक जुट है वहीं कांग्रेस के 2 से 3 पार्षद हमारे पक्ष में वोट करेंगे लेकिन कांग्रेस द्वारा प्रभारी बनाये गये विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन और अरुण भारद्वाज ने भाजपा के अरमानों पर पानी फेर दिया पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर ने जब फैसला सुनाया तो सभी हैरान हो गए भाजपा के 13 पार्षदों में से 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी और 11 वोट ही अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े जबकि 9 वोट विरोध में पड़े जिससे उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की करारी हार हो गई चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता झूम उठे और जमकर नारेबाजी व आतिशबाजी की, वही भाजपा के पार्षद मायूस होकर चले गये।