Uncategorized

साल्हेवारा के समनापुर में लगा जिला स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी मेला

सत्यमेव न्यूज। क्षेत्र के साल्हेवारा अंचल स्थित ग्राम समनापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय सह-खंड स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों एवं पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में यशोदा नीलांबर वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में पशुपालन की अहम भूमिका है। यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम है बल्कि कृषि प्रणाली को भी संतुलित और समृद्ध बनाता है। उन्होंने पशुपालकों से नवीन तकनीकों को अपनाकर दुग्ध एवं पशुधन उत्पादन बढ़ाने की अपील की। मेले में पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्टॉल एवं प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई। विशेषज्ञों ने टीकाकरण नस्ल सुधार संतुलित आहार डेयरी प्रबंधन और पशु स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में खम्हन ताम्रकार, मन्नू मरकाम, निजाम सिंह मंडावी, गंगू मेरावी, विनोद ताम्रकार, महेंद्र यादव, परमात्मा मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. सुधीर कुमार जैन प्रभारी पशु चिकित्सालय साल्हेवारा डॉ. शिवांगी खरे खैरागढ़ डॉ. आर. पी. टंडन छुईखदान एवं डॉ. योगेश कटारे ने तकनीकी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विधायक जिला अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य एवं स्थानीय सरपंच की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की जानकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुधीर कुमार जैन ने दी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page