अपराध

न्याय की मांग को लेकर देवांगन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे पर युवक भूपेश देवांगन का शव मिला था. शव मिलने के बाद सोशल मीडिया में एक सुसाइडल पोस्ट भी वायरल हुआ था जो मृतक भूपेश देवांगन का बताया जा रहा हैं. बता दें कि सुसाइडल पोस्ट में राजनांदगांव के यूनुस खान उर्फ पिंटा पर मृतक की जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाया गया है. जिसके बाद देवांगन समाज का प्रतिनिधि मंडल खैरागढ़ एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले में मृतक युवक भूपेश देवांगन की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सुसाइडल पोस्ट के आधार पर यूनुस खान उर्फ पिंटा को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की. एसपी ऑफिस खैरागढ़ पहुंचे समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि एसपी दौरे पर गई हुई है, जिनसे फोन पर बात कर पूरे मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है. वहीं कार्रवाई न होने पर समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page