Uncategorized

उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन की मियाद

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत आईआईटी, एम्स, आईआईएम, एनएलयू, एनआईटी, आईआईआईटी और एमबीबीएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ले सकते हैं। इसके लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित पात्र नहीं होंगे, हालांकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं।इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र गृह जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक से 30 अक्टूबर तक जमा करें। आवेदन का प्रारूप कार्यालय अथवा विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ से प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page