पॉलिटिक्स

मुस्का मेला स्थल पर मंच निर्माण का सभापति घमन साहू ने किया भूमिपूजन

मेला स्थल पर बोन खनन के लिये दी एक लाख की राशि

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम मुस्का में माघ पूर्णिमा पर वाले तीन दिवसीय मेला स्थल पर जिला पंचायत विकास निधि से स्वीकृत मंच निर्माण का भूमिपूजन क्षेत्रिय जिला पंचायत सभापति व जिला भाजपा अध्यक्ष घमन साहू ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य रेवती राजू वर्मा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद व शहर मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन व पांडादाह मंडल मंत्री गोरेलाल वर्मा उपस्थित रहे. मुय अतिथि श्री साहू ने मेला में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये कहा कि मुसका की पवित्र भूमि पर मां नर्मदा का उद्गम स्थल है और हम सभी क्षेत्रवासी के लिये यह आस्था का केन्द्र बना हुआ है जिसमें प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन होता है. उन्होंने अपनी निधि से मंच निर्माण की स्वीकृति पश्चात भूमिपूजन किया और ग्रामवासियों की मांग पर अपने 1 लाख रूपये पेयजल व्यवस्था बनाने बोर खनन के लिये प्रदान करने की घोषणा की. कार्यक्रम का संचालन राधेलाल साहू एवं आभार प्रदर्शन उपसरपंच माधव साहू ने किया. इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि घना राम, कांसी राम निषाद, दुवासु साहू, मुन्ना साहू, समारू साहू, मनहरण साहू, दीपक साहू, बुधराम साहू, जयलाल साहू व शत्रुहन साहू सहित बड़ी संया में क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page