पॉलिटिक्स

बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. केंद्र की मोदी सरकार की वादा खिलाफी व जन विरोधी नीतियों एवं चुनाव पूर्व प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा न करने के विरोध में युवा कांग्रेस मेने मसाल रैली निकालकर केंद्र की मोदी सरकार की विरुद्ध जमकर नारेबाजी की.
देश के लाखों बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने छुईखदान कांग्रेस भवन से लेकर जय स्तंभ चौक तक सैकड़ो की तादाद में उपस्थित युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बढ़ती बेरोजगारी और न्याय का हक मिलने तक के नारों के साथ युवा कांग्रेसियों ने मसाल रैली निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की रैली में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी, देवराज किशोर दास वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, गौकरण जंघेल आशीष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष मोहसीन खान, अशरफ सिद्दीकी इकबाल मिर्जा, वरिष्ठ कांग्रेसी महेश चंद्रवंशी, मोती लाल जंघेल, हेमंत वैष्णव, शैलेंद्र तिवारी, संजय महोबिया, अशोक जंघेल, सेवादल महिला अध्यक्ष लक्ष्मी कुंभकार, गणेश वैष्णव, राहुल दुबे, लेखनारायण टंडेकर, जिला महामंत्री संजय जंघेल, तेजराम वर्मा, अजय साहू, लिखन जंघेल, चतुर ओगरे व कांग्रेसी शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page