KCG

बुजुर्ग को सरेराह कुचलने वाला आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बुजुर्ग को कुचलने वाला आरोपी ट्रक ड्राइवर अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन दिन पहले खैरागढ़ के अमलीपारा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई थी। बुजुर्ग को बुरी तरह रौंदने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था जिसे खैरागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर जालबाँधा से ट्रक सहित गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि अमलीपारा निवासी नरसिंह चंद्राकर उम्र 65 वर्ष की शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे ट्रक की ठोकर से मौत हो गई थी। मामले में फरार ट्रक चालक को पुलिस ने घेराबंदी घर जालबांधा से गिरफ्तार किया है जिसका नाम भूषण राम नायक पिता सुमेंदी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मतिया थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव बताया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page