KCGपॉलिटिक्स

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिले जिले के कांग्रेसी नेता, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से केसीजी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवराज किशोर दास, खैरागढ़ ग्रामीण अध्यक्ष संदीप सिरमौर तथा जिला सचिव रिंकू गुप्ता ने सौजन्य भेंट की है। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस की गतिविधियों को बूथ एवं पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत एवं बूथ गठन से संबंधित सूची सहित जिले के सभी ब्लॉकों की संगठनात्मक सूचियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप दी है। बैठक में संगठन विस्तार की रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार विमर्श किये गये। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में समन्वित रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page