KCG

इंडेन गैस गोदाम के पास मिला अज्ञात युवक का शव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पिपरिया स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की पहचान और वारिसों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। घटना 26 मई 2026 की बताई जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। उसका रंग सांवला, बाल काले तथा शरीर सामान्य है। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई में गुलाबी रंग की माला लिपटी हुई है वहीं हाथ में हरिओम लिखा हुआ गोदना भी बना है। थाना खैरागढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना खैरागढ़ अथवा पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page