अपराधछत्तीसगढ़

न्यायिक अधिकारी को मिली धमकी, 3 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला

सत्यमेव न्यूज़ बालोद। जिले से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक न्यायिक अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद प्रशासनिक एवं न्यायिक महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुण्डरदेही में पदस्थ प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफा प्राप्त हुआ।लिफाफा खोलने पर उसमें एक धमकी भरा पत्र मिला जिसमें मजिस्ट्रेट सहित उनके पूरे परिवार को जान से मारने की चेतावनी दी गई है। पत्र में भेजने वाले ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है और 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। हालांकि पुलिस इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि यह वास्तव में नक्सली संगठन की ओर से दी गई धमकी है या किसी असामाजिक तत्व की शरारत। मजिस्ट्रेट द्वारा इस संबंध में गुण्डरदेही थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुटी हुई है। साथ ही न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस पत्र के स्रोत और इसके पीछे शामिल व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास में लगी हुई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page