Uncategorized

बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर बड़ी संख्या में दुर्ग जायेंगे अनुयायी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार 6 दिसम्बर को दुर्ग के पुराना बस स्टैण्ड में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा। बसपा के केसीजी जिला अध्यक्ष बहादुर कुर्रे ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि लता गेडाम स्टेट कोऑर्डिनेटर बसपा छत्तीसगढ़ होंगी वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश बंजारे प्रदेश सचिव व जोन इंचार्ज बसपा छत्तीसगढ़, दिलीप साहू जोन इंचार्ज बसपा दुर्ग छत्तीसगढ़, संतोष ध्रुव जोन इंचार्ज बसपा छत्तीसगढ़, एसके केशकर रिटायर्ड जीएम भिलाई इस्पात संयंत्र एवं वरिष्ठ समामाजिक कार्यकर्ता, डॉ.एडी बनर्जी पूर्व डायरेक्टर चेष्ट विभाग जेएलएन हॉस्पिटल सेक्टर-9 भिलाई व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, नोहरलाल कोर्सेवाड़ा संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ नेता बीएसपी, दिलीप रामटेके पूर्व जोन इंचार्ज व जिला प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़, चैन सिंह घृतलहरे वरिष्ठ बसपा नेता व जिला कोषाध्यक्ष, एके सहारे रिटायर्ड ब्लाक शिक्षा अधिकारी व सहयोगी बीएसपी, डीआर जोशी वरिष्ठ बसपा नेता, एसआर टांडिया संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ नेता बीएसपी, टी दास रिटायर्ड सीनियर मैनेजर भिलाई इस्पात संयंत्र, पूनदास मारकंडे वरिष्ठ बसपा नेता, खोरबाहरा महिलांग वरिष्ठ बसपा नेता, एमआर ठाकुर रिटायर्ड सीनियर मैनेजर भिलाई इस्पात संयंत्र, आरडी पटेला रिटायर्ड शिक्षक व बामसेफ सदस्य उपस्थित होंगे। वक्ता के रूप में जिला प्रभारीगण लोकेश महिलवार, दिनेश शिंदे, कृष्णा कोर्सेवाड़ा, एलडी मासूलकर, विकास खैरवार, अनुप ध्रुव, ओमप्रकाश कोसले, खेलूराम साहू, प्रेमलाल सोनवानी, दिनेश मधुकर, प्रेमदास टंडन, शशि कपूर बंजारे, कलेश्वर बांधेकर, जितेन्द्र खैरवार, रमेश महिलांगे, प्रेमदास साहू, श्रीमती रविता लकड़ा, छबिलाल माहेश्वरी, रामसेवा सहारे व बहादुर कुर्रे उपस्थित होंगे। श्री कुर्रे ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से सैकड़ों बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page