Uncategorized

बहुउद्देश्यीय विकास केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने गुरुवार को छुईखदान विकासखंड के ग्राम तुमड़ादाह में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय विकास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक शाला का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य बैगा परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार, प्रशिक्षण और सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने प्राथमिक शाला में बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई की जानकारी ली और बैगा परिवारों से भी संवाद किया। ग्रामीणों ने विकास केंद्र शुरू होने पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चंद्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया जाए। साथ ही अधिक से अधिक परिवारों को योजनाओं से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला, बीईओ रामेन्द्र कुमार डड़सेना सहित बैगा समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page