Uncategorized

खैरागढ़ में दशहरे से पहले पुलिस की कड़ी कार्रवाई: उपद्रव फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। नगर में दशहरे के पर्व से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। थाना खैरागढ़ पुलिस ने सात असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया, जो ईतवारी बाजार, बस स्टैण्ड एवं गोलबाजार, दाऊचौरा, खम्हरिया क्षेत्रों में लोगों के साथ वाद-विवाद और गाली-गलौच कर उपद्रव फैलाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस दल के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भागने लगे। नागरिकों और पुलिस द्वारा समझाने पर भी आरोपियों ने किसी भी प्रकार की समझाइश स्वीकार नहीं की। फलस्वरूप सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 1. अमन मारकण्डे 21 वर्ष खम्हरिया 2. लक्की यादव उर्फ लक्ष्य यादव 19 वर्ष वार्ड ठाकुरपारा 3. गजेन्द्र पटेल 21 वर्ष ठाकुरपारा 4. शुभम यादव 25 वर्ष ठाकुरपारा, 5. राजा सारथी उर्फ चंदन 27 वर्ष वार्ड 17 दाऊचौरा,6. ऋषभ सारथी 25 वर्ष वार्ड 17 दाऊचौरा 7. कृष्णा नेताम उर्फ गोलू 23 वर्ष धरमपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। गिरफ्तार आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया के बाद एसडीएम खैरागढ़ के समक्ष न्यायिक विचारण के लिए प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page