प्रदेश स्तरीय शाखावंश गुरु गोस्वामी समाज सम्मेलन में हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। शाखावंश गुरु गोस्वामी समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रविवार को बाजार अतरिया में उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी युवा महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, संगठन विस्तार, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई है। कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु कबीर साहब एवं गुरु धनी धर्मदास साहब के चित्रों पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना से हुई। वक्ताओं ने समाज की मजबूती के लिए संगठन शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को आवश्यक बताते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। सम्मेलन में समाज के विकास सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नई पीढ़ी को सामाजिक परंपराओं से जोड़ने के लिए नियमित गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता बताई गई। कार्यक्रम का संचालन शुभाष साहब बिजेतला ने किया है। सम्मेलन में समाजहित से जुड़े कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इनमें सामाजिक भवन निर्माण गुरु धनी धर्मदास साहब प्रकटोत्सव का सामूहिक आयोजन धर्मनगर दामाखेड़ा में एकोतरी यज्ञ तथा युवाओं को सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा प्रसार नशामुक्ति महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखावंश गुरु गोस्वामी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। छत्रपाल साहब मुंगेली को अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ राजा साहब बेमेतरा एवं कुशल साहब परपोड़ी को उपाध्यक्ष लीलादास साहब अतरिया को कोषाध्यक्ष कुलदीप साहब सैगोना को सचिव तथा दुष्यंत साहब रायपुर को सहसचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया जिसमें त्रिभुवन दास साहब देवरी लालदास साहब साजा डाकवरदास साहब भटगांव टकेश्वरदास साहब मस्तूरी एवं परमानंद साहब अर्जुंदा को शामिल किया गया वहीं समाज की गतिविधियों के प्रचार प्रसार के लिए विकास साहब रायपुर प्रशांत साहब रायपुर प्रभाष साहब बेमेतरा विकास साहब सैगोना तथा भास्कर साहब को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन के समापन पर समाज की उन्नति संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। आयोजन की सफलता पर पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version