KCG

प्रदेश महिला लोधी समाज की प्रथम परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

डोंगरगढ़. प्रदेश महिला लोधी समाज की प्रथम परिचयात्मक बैठक लोधी भवन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती दसमत जंघेल ने वीरांगना अवंती बाई लोधी की मूर्ति में पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। बैठक में महिलाओं को किस तरह से संगठित किया जाए और हरेली तीज मनाने की चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश के सभी मनोनीत पदाधिकारी उपस्थित हुईं, जिन्होंने समाज के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किये। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला अध्यक्ष दसमत जंघेल, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी जंघेल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश्वरी जंघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा जंघेल, उषा जंघेल, अनसुईया नागपुरे, देवकी वर्मा, कमला वर्मा, गायत्री वर्मा, गंगोत्री जंघेल, आशा जंघेल, राजिम जंघेल, हितेश्वरी वर्मा, टिकेश्वरी बघेल, हंसा देवी लोधी, खिलेश्वरी वर्मा, सेवती वर्मा, जम बाई जंघेल, पम्पा चंदेल, वंदना वर्मा, आरती वर्मा, कुमारी प्रियंका बघेल, रुक्मणि वर्मा, हिरवंतीन वर्मा, जंत्री, द्रोपदी वर्मा, कावेरी वर्मा आदि उपस्थित थीं। बैठक का आभार व्यक्त कुमारी प्रियंका बघेल जिला अध्यक्ष राजनांदगांव ने की। इस बैठक ने प्रदेश महिला लोधी समाज के लिये एक नई दिशा और उद्देश्य की शुरुआत की, जो समाज के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण होगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page