राजनांदगांव

संगठनात्मक मजबूती के लिये शिवसेना चला रही सदस्यता अभियान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. संगठनात्मक मजबूती के लिये शिवसेना खैरागढ़ इकाई में महासदस्यता अभियान चला रही है. अभियान को लेकर विगत दिनों ग्राम पंचायत कांचरी में शिवसेना की बैठक सम्पन्न हुई जहांं कांचरी के दर्जनभर युवाओं ने शिवसेना की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की.

शिवसेना जिला सचिव राम ठाकुर ने नवनियुक्त युवाओं को शपथ दिलाई कि शिवसेना के प्रति सच्ची लगन से पार्टी में काम करने व पार्टी के उद्देश्य हिंदू हित के लिये अपना पूर्ण सहयोग देंगे. इस दौरान जिला अध्यक्ष कौशल बघेल, उपाध्यक्ष राकेश धुर्वे, सचिव राम ठाकुर, भानु प्रताप वर्मा, प्रहलाद, युवराज, सरवन, दयालु, जसवीर, पंचू, मन्नू, शेखू, मनसिंग व राजेश उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page