अपराध

गोदाम से एम्लीफायर मशीन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. गोदाम से एम्लीफायर मशीन चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं आरोपीयों के कब्जे से डीजे का 03 नग एम्लीफायर बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल एएसपी नितेश कुमार गौतम, एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना छुईखदान टीआई शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में थाना छुईखदान में धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस. के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना के दौरान 10 नवंबर को आरोपीद्वय तेजराम विश्वकर्मा पिता राकेेश विश्वकर्मा उम्र 22 निवासी कुरलू थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा और गोविंद वर्मा पिता घनश्याम वर्मा उम्र 19 साल निवासी पथर्रीकला थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा के कब्जे से 3 एम्लीफायर मशीन जुमला कीमती 95,500 रूपये बरामद किया गया। आरोपीयों को न्यायालय के आदेशानुसार ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। टीआई शिवशंकर गेन्दले, सउनि असुवन वर्मा, प्र.आर. गनपत लाल नायक, मुनेन्द्र सिंह ठाकुर,अख्तर बेग मिर्जा,आर. नेताम, उदयशंकर बरेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page