KCG

पुलिस जवानों ने डायल 112 में कराया आपात प्रसव

मां और नवजात दोनों स्वस्थ 

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. शुक्रवार सुबह छुईखदान पुलिस के डायल 112 को ग्राम खैरी से महिला संबंधित इवेंट प्राप्त हुआ जिस पर डायल 112 के कर्मचारियों के द्वारा इवेंट पर ग्राम खैरी जाकर इवेंट अनुसार गर्भवती महिला प्रभा निषाद पति दिलीप निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी खैरी को उनके परिजन के साथ छुईखदान अस्पताल जाने निकले थे कि रास्ते मे अचानक महिला को तेज़ प्रसव पीड़ा शुरू हो गया जिस पर अस्पताल दूर होने व आपातकालीन कठिन परिस्थिति होने से डायल 112 के कर्मचारियों ने सूझ बूझ से बीच रास्ते मे वाहन को रोक कर परिजनों एवं मितानिनों की मदद से गर्भवती महिला का 112 वाहन के अंदर ही प्रसव कराया महिला के द्वारा नवजात बालक को सुरक्षित जन्म दिया गया. डायल 112 के कर्मचारियों के द्वारा जच्चा बच्चा को सरकारी अस्पताल छुईखदान ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया. परिवारजनों ने डायल 112 पुलिस कर्मचारियों आभार व्यक्त किया. उक्त पहल में डायल 112 के आरक्षक रमेश जंघेल चालक कोमल पटेल एवं राजेन्द्र साहू का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page