KCG

आत्मानंद स्कूल स्कूल के छात्रों को पुलिस ने दी कानून की जानकारी

सत्यमेव न्यूज़/गंडई. गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई. इस दौरान छात्रों को गुड टच-बैड टच, छेडख़ानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम के बचाव और उनके अधिकारों से अवगत कराया गया साथ ही बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों के नियंत्रण व रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. पुलिस की अभिव्यक्ति एप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत, परेशानी व अपराध की सूचना दर्ज कराने की बात कही.

सभी उपस्थित छात्रों से अभिव्यक्ति एप डाउनलोड व पंजीयन कराकर उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने, तीन सीट सवारी नहीं करने सहित अन्य जानकारियां दी गई. कार्यक्रम को थाना प्रभारी राजेश देवदास व पार्षद भिगेश यादव ने संबोधित किया. कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहसिन खान, प्राचार्य पवन ददरिया, पार्षद सूरज नामदेव, लियाकत अली, नारायण लाल चतुर्वेदी, आरक्षक लक्की पटेल, महिला आरक्षक सीखा निर्मलकर व सीमा ठाकुर सहित स्कूल के स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page