KCG

पशु सखी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मिले टूलकिट

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) खैरागढ़ में ए-हेल्प (एक्रेडिटेड एजेंट फॉर हेल्थ एंड एक्सटेंशन ऑफ लाइवस्टॉक प्रोडक्शन) योजना के तहत आयोजित 15 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को पशु सखी टूलकिट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन (बिहान) उमेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग गांवों में पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और पशुधन आधारित आजीविका को मजबूत बनाने में किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया। अग्रणी जिला प्रबंधक एवं प्रभारी निदेशक एसबीआई आरसेटी सी. एस. ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षित पशु सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन विकास पशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रशिक्षक डॉ. रामपाल टंडन ने प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई तकनीकों को व्यवहार में अपनाने पर जोर दिया है। प्रशिक्षण अवधि में प्रतिभागियों को पशुपालन पशु स्वास्थ्य प्रबंधन टीकाकरण पशुधन संवर्धन तथा ग्रामीण स्तर पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण विषय विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ता डॉ. निशा जैन तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम मूल्यांकनकर्ता समीर कुंडु ने किया है। समापन समारोह में प्रशिक्षक ओम जी मिश्रा, अभिषेक तिवारी, कार्यालय सहायक संतोष कुमार कार्की सहित संस्थान के अधिकारी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने की शुभकामनाओं के साथ हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page